मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति अच्छी है। इसे और बेहतर करने के लिए सभी विभाग सुनियोजित ढंग से काम करें। उन्होंने राजस्व संग्रह और संवर्धन को लेकर नई संभावनाओं को तलाशने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री वित्त और आंतरिक संसाधन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रह थे। बैठक में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे।
सीएम ने सभी विभागों के प्रमुखों से कहा कि वित्तीय अनुशासन जरूरी है। सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि राज्य का बजट आकार काफी बढ़ा है। राज्य में विकास के काफी काम हो रहे हैं। जनहित में सरकार जरूरी कदम उठा रही है।
बैठक में मौजूद अधिकारी : सीएम के प्रधान सचिव एवं सचिव, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, वाणिज्य-कर विभाग के आयुक्त सह सचिव संजय कुमार सिंह, परिवहन विभाग के सचिव राजकुमार, भू-अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशक सुहर्ष भगत, खान एवं भूतत्व निदेशक मनीष कुमार मीणा।