मुख्य समाचार

पुनौराधाम पहुंचे सीएम, जगतगुरु रामभद्राचार्य से लिया आशीर्वाद

जानकी नवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पुनौरा धाम मंदिर (सीतामढ़ी) पहुंचे। उन्होंने माता सीता की पूजा-अर्चना कर राज्य में सुख,शांति एवं समृद्धि की कामना की। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जगतगुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया। रामभद्राचार्यजी 9 दिवसीय श्रीराम कथा सुनाने पुनौराधाम में हैं। 

पुनौराधाम मंदिर निर्माण को लेकर सीएम ने समीक्षा बैठक की। मंदिर का निर्माण 31 दिसंबर 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीतामढ़ी महोत्सव का भी उद्घाटन किया। साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीतामढ़ी में सीतापुरम नाम से नया शहर बसेगा। हमने कैबिनेट की अपनी पहली बैठक में इसे मंजूरी दी है। सीतामढ़ी महोत्सव को सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी संबोधित किया। 
 


संबंधित खबरें