भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा तख्त पटना साहिब पहुंचे। उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और लंगर ग्रहण किया। साथ ही गुरु गोविंद सिंह जी और माता साहिब कौर के जोड़ा साहिब के दर्शन भी किए।
गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, गुरु महाराज की जन्मस्थली के दर्शन की इच्छा लंबे समय से थी। वह आज पूरी हुई।

तख्त पटना साहिब कमिटी ने आरबीआई गवर्नर को सिरोपा, स्मृति चिन्ह और गोविंद प्रकाश पत्रिका भेंट की। पत्रिका हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में प्रकाशित होती है।
इस मौके पर तख्त पटना साहिब के ग्रंथी जसवंत सिंह, कमिटी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सुदीप सिंह, हरकीरत सिंह सोही, दलजीत सिंह, हरजीत सिंह और दविंदर सिंह मौजूद रहे।