मुख्य समाचार

Sonepur : हरिहरनाथ के दरबार सपरिवार पहुंचे सीएम सम्राट 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सपरिवार सारण जिला के सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

 

मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी ममता चौधरी, बच्चे एवं परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। 

हरिहरनाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मंदिर समिति के आयोजकों ने उन्हें अंग वस्त्र और फूल भेंट किए। पटना से सोनपुर जाने के क्रम में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया। 
 


संबंधित खबरें