ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक संत सदगुरु जग्गी वासुदेव 3 दिवसीय (26-28 जून) दौरे पर पटना पहुंच गए हैं। 27 जून को बापू सभागार में 'सदगुरु के साथ एक शाम' ( An Evening with Sadguru) कार्यक्रम है।
इस कार्यक्रम में सदगुरु आधुनिक जीवन की चुनौतियां, आंतरिक विकास, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा पर चर्चा करेंगे।
28 जून को सदगुरु ईशा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इनमें पटना के बांसघाट का आधुनिकीकरण भी शामिल है। राज्य सरकार ने पटना, गयाजी, भागलपुर समेत कई जिलों में गैस आधारित श्रद्धा गृहों की स्थापना और संचालन की जिम्मेदारी ईशा फाउंडेशन को सौंपी है।

साथ ही मुंगेर को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए बिहार सरकार ने ईशा फाउंडेशन को 15 एकड़ जमीन लीज पर दी है।
26 जून की शाम पटना पहुंचने पर सदगुरु ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट की। इस दौरान राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और समाज के समग्र विकास जैसे विषयों पर प्रेरणादायी चर्चा हुई।