भगवान बुद्ध की जयंती पर बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। उन्होंने बुद्ध की प्रतिमा, बोधगया के बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष और श्रीलंका के अनुराधापुरम से लाये गए बोधि वृक्ष की पूजा की।
मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क स्थित पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेष के दर्शन किए। बौद्ध भिक्षुओं के साथ विश्व शांति के लिए मंगल कामना की।
मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, विधायक रामकृपाल यादव और संजय गुप्ता, महापौर सीता साहू, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।