मुख्य समाचार

सुखबीर सिंह बादल पर हमला, तख्त पटना साहिब कमिटी ने की निंदा 

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र में हमला हुआ है। नांदेड़ में गुरुद्वारे के समीप एक निहंग ने सुखबीर सिंह पर कृपाण से हमला कर दिया। तख्त पटना साहिब कमेटी ने इस घटना की निंदा की है।

तख्त पटना साहिब कमिटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही ने कहा कि गुरुघर शांति, श्रद्धा और भाईचारे की पवित्र जगह हैं। ऐसी जगहों पर किसी तरह की हिंसा गुरुमर्यादा के विरुद्ध है। इसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

सरदार सोही ने कहा कि राजनीतिक या अन्य मुद्दों को लेकर मतभेद और नाराजगी हो सकती है, लेकिन विरोध प्रकट करने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाना उचित नहीं है। इस तरह की घटना सिख समाज के लिए चिंता का विषय है। गुरुघर की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
 

 

 


संबंधित खबरें