मुख्य समाचार

Patna : जगन्नाथजी की निकली भव्य रथ यात्रा, शामिल हुए सीएम 

पटना इस्कॉन मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने रथ यात्रा मार्ग की सफाई करने के बाद रस्सी खींचकर यात्रा की शुरुआत की। भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर उन्होंने राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम विजय चौधरी भी मौजूद रहे।

भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रथयात्रा मार्ग में पुष्पवर्षा और आरती से जगन्नाथ जी का भव्य स्वागत हुआ। इस्कॉन मंदिर की ओर प्रसाद भी वितरित किया गया। 

इस्कॉन पटना के उपाध्यक्ष रमन मनोहर दास बताते हैं कि भगवान जगन्नाथ श्रीकृष्ण के ही अभिन्न स्वरूप हैं। उनकी यह यात्रालीला अद्भुत है। रथयात्रा एकता एवं सुख-शांति का प्रतीक है।

भगवान की कृपा है कि जीवों के कल्याण के लिए हर वर्ष दर्शन देने स्वयं बाहर निकलते हैं। इस्कॉन के प्रतिष्ठाचार्य ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद ने पुरी के साथ पूरे विश्व में श्रीजगन्नाथ रथयात्रा निकाल कर दर्शन सुलभ करा दिया।


 


संबंधित खबरें