मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित जल्ला हनुमान मंदिर क्षेत्र के समुचित विकास का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मंदिर के पास जलजमाव की समस्या बनी रहती है। इसके समाधान के लिए जल संसाधन विभाग योजना बनाकर इस क्षेत्र का समुचित विकास और सौंदर्यीकरण कराए।
मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी ममता चौधरी के साथ जल्ला हनुमान मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी मंदिर में भी पूजा की। उन्होंने बड़ी पटनदेवी मंदिर परिसर की व्यवस्था की जानकारी ली। इसे और विकसित करने का निर्देश दिया। साथ ही कॉरिडोर बनाने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री के साथ समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य सायन कुणाल एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।