श्रेयसी सिंह ने उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री के रूप में काम करना गौरव के साथ जिम्मेदारी भी है। राज्य सरकार रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास को नई गति देने, निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि विभाग पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ काम करेगा। विभागीय कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी। इससे उद्योगों को त्वरित और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने उद्योग मंत्री को प्रेजेंटेशन के जरिए विभाग की योजनाओं और प्रगति कार्यों की जानकारी दी।