मुख्य समाचार

Bihar : टेंडर घोटाले में 2 IAS अधिकारी सस्पेंड

बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में दो आईएएस अधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा (2014 बैच) और योगेश कुमार सागर (2017 बैच) को सस्पेंड कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर मास्टरमाइंड रिशु श्री को टेंडर दिलाने में मदद करने और लाभ लेने का आरोप है। 

इस मामले में टेंडर माफिया रिशु श्री की गिरफ्तारी हो चुकी है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) की जांच में कई मामलों का खुलासा हुआ हैं। 

वर्तमान में अभिलाषा कुमारी शर्मा ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जीविका में अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और मनरेगा आयुक्त के पद पर हैं। योगेश कुमार सागर समाज कल्याण विभाग में अपर सचिव हैं। 

एसवीयू की रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है कि रिशु श्री के कई आईएएस अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं। उसने कई विभागों के टेंडर स्वयं लिए और अपने मित्रों को भी दिलवाए। 

योगेश कुमार सागर ने नगर विकास विभाग के कई बड़े टेंडर रिशु श्री को दिए। इसके बदले परिवार के साथ विदेश यात्रा की और महंगे सामान लिए। अभिलाषा शर्मा ने टेंडर के एवज में अपने घर की साज-सज्जा, रिश्तेदारों को देश की सैर और महंगे उपहार का लाभ लिया। 
 


संबंधित खबरें