Google India के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से दिल्ली मे मुलाकात की। वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा ने बिहार भवन में मुख्यमंत्री से शिक्षा,स्वास्थ्य एवं कृषि क्षेत्रों में सहयोग पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर आईटी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) नीति 2026 के अंतर्गत गूगल को राज्य में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का निमंत्रण दिया। Google India ने बिहार के डिजिटल विकास को गति देने पर सहमति व्यक्त की।