बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 11 जून को सिर्फ 10 उम्मीदवार रहे। इस कारण चुनाव की नौबत नहीं आई।
निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार रिक्त 10 सीटों ( 9 द्विवार्षिक और 1 उपचुनाव) के लिए 18 जून को चुनाव होना था।
विजयी उम्मीदवारों में 9 एनडीए और 1 महागठबंधन से हैं। सभी प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर छोटे पासवान ने प्रमाणपत्र दिया।
एक सीट पर उपचुनाव में जदयू के ललन प्रसाद निर्वाचित हुए। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से यह सीट खाली हुई थी।
निर्वाचित सदस्यों की सूची :
सुनील कुमार सिंह (आरजेडी), अशरफ अंसारी (लोजपा आर)।
बीजेपी : पवन सिंह, संजय मयूख, अनिल ठाकुर, शीला पंडित।
जदयू : निशांत, भारती मेहता, शिवरानी प्रजापति, ललन प्रसाद।