मुख्य समाचार

Bihar : उद्यमियों के हित में व्यवसायी आयोग ने दिए कई सुझाव

बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग ने उद्यमियों के हित में उद्योग विभाग को कई सुझाव दिए। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ बैठक में आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने उद्यमियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं देने और भूमि आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर दिया।  

आयोग ने बैंकों से प्रभावी समन्वय, उद्यमियों की शिकायतों के शीघ्र समाधान, स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन और युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने के सुझाव दिए।

उद्योग मंत्री ने आयोग के सभी सुझावों पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों के लिए बेहतर औद्योगिक माहौल विकसित करने और उद्योगों के समग्र विकास के लिए प्रयासरत है।

बैठक में उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद निराला, आयोग के सदस्य गणेश साव, रोहित चंद्रा, कमलजीत सिंह, किरण गुप्ता एवं आलोक कुमार भगत, उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।
 


संबंधित खबरें