रेल मंत्रालय ने पटना जिला के दानापुर-फतुहा सेक्शन पर मल्टीट्रैक बिछाने की मंजूरी दी है। 29 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर 976 करोड़ राशि खर्च होगी।
इस प्रोजेक्ट में तीन काम शामिल हैं। दानापुर और पटना के बीच तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी। राजेंद्र नगर और पटना साहिब के बीच तीसरी लाइन पर काम होगा। पटना साहिब और फतुहा के बीच तीसरी और चौथी लाइन बिछेगी। इन अतिरिक्त ट्रैक से रेल यातायात सुगम होगा।
यह परियोजना दिल्ली, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, किऊल, भागलपुर और हावड़ा मार्ग पर चौगुनी रेल सुविधा शुरू करने की पहल का हिस्सा है।