नगर परिषद डेहरी-डालमियानगर के कार्यपालक अधिकारी विमल कुमार की हत्या अपराधियों ने औरंगाबाद जिले में कर दी। शनिवार की देर रात कार से पटना लौटने के दौरान यह घटना हुई।
नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने विमल कुमार की हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हृदयविदारक एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
नगर विकास मंत्री ने विमल कुमार के परिजनों से बात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आश्वस्त किया कि दुःख की इस घड़ी में विभाग उनके परिवार के साथ है। मंत्री ने इस घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध शीघ्र एवं सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।