मुख्य समाचार

फुटवियर क्षेत्र की कंपनियां पहुंचीं मुजफ्फरपुर लेदर पार्क

देश में फुटवियर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी के प्रतिनिधियों ने मुजफ्फरपुर के महवल स्थित मेगा लेदर एवं फुटवियर पार्क का दौरा किया। उद्योग प्रतिनिधिमंडल ने पार्क में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और निवेश का आश्वासन दिया। 

Indian Footwear Components Manufacturers Association (IFCOMA)  के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा, महवल औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध इन्फ्रास्ट्रक्चर को देखकर बिहार में मौजूद संभावनाओं को समझने का अच्छा अवसर मिला। फुटवियर एवं कंपोनेंट्स निर्माण के लिए बिहार में एक महत्वपूर्ण हब के रूप में विकसित होने की क्षमता है। यहां निवेश और विस्तार की अच्छी संभावनाएं हैं। हम इसे आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

Reliance, Bata, Aqualite Footwear, ABC Leather, Competence Exports, Soleworks Footwear सहित लेदर एवं फुटवियर क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधि उद्योग विभाग के निमंत्रण पर मुजफ्फरपुर आए थे। 

बिहार में लेदर एवं फुटवियर सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास ऐसे इकोसिस्टम को तैयार करना है, जहां उद्योग आसानी से लग सके और संचालन सुगम हो। महवल लेदर पार्क राज्य में एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम विकसित करने और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर है।

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार और FDDI के एमडी विवेक शर्मा ने भी अपने विचारों को रखा। 


संबंधित खबरें