पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी पटना दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान डॉ जोशी ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अपने सुझाव दिए। वे पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि देने पटना आए थे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि डॉ जोशी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करना अत्यंत सुखद और गौरवपूर्ण रहा।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि अपने आवास पर देश के वरिष्ठ राजनेता एवं अभिभावक का अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके अनुभव, मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी विचारों से सदैव नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा मिलती है।