बिहार के बड़े कारोबारी गौरव साह रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (RFMFI) के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वे बिहार फ्लोर मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं CII बिहार स्टेट काउंसिल के चेयरमैन भी हैं। वर्ष 1940 में स्थापित RFMFI देश के रोलर फ्लोर मिलिंग उद्योग का प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है।
गौरव साह का परिवार वर्ष 1902 से पटना में आटा एवं फ्लोर मिलिंग उद्योग से जुड़ा है। वे स्वयं खाद्य प्रसंस्करण एवं फ्लोर मिलिंग क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ उद्योग जगत के विभिन्न संस्थानों से भी जुड़े हैं।
फेडरेशन के नए पदाधिकारियों में शामिल हैं :
धर्मेंद्र जैन – अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश)
रोहित खेतान – वरिष्ठ उपाध्यक्ष (पश्चिम बंगाल)
गौरव साह – उपाध्यक्ष (बिहार)
नरेश ढेमला – मानद सचिव (राजस्थान)
RFMFI के उपाध्यक्ष बनने पर गौरव साह ने कहा :
RFMFI एक ऐसा प्रतिष्ठित संगठन है, जिसकी नींव पिछले कई दशकों में उद्योग के वरिष्ठजन और दूरदर्शी नेतृत्व ने रखी है। मेरा प्रयास रहेगा कि इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए फेडरेशन को और अधिक सशक्त, समावेशी एवं प्रगतिशील बनाया जाए।
आज फ्लोर मिलिंग उद्योग गेहूं की उपलब्धता एवं खरीद, परिवहन लागत, कराधान, खाद्य सुरक्षा नियम, ऊर्जा लागत और तकनीकी आधुनिकीकरण जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। मेरा प्रयास होगा कि नई टीम और देशभर के सदस्यों के साथ मिलकर इन विषयों पर प्रभावी ढंग से काम हो। इस उद्योग की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती से उठाया जाए।