मुख्य समाचार

जीएसटी : टैक्स रिफॉर्म्स की दिशा में बड़ा कदम

नई दिल्ली । 17 साल के इंतजार के बाद जीएसटी 1जुलाई 2017 को भारत में लागू हो गया। भारत जीएसटी लागू करने वाला 161 वां देश है। देश के चार बड़े आर्थिक सुधारों में जीएसटी यानी वन टैक्स-वन नेशन भी है। इसे कर सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

नयी कर व्यवस्था से 17 तरह के टैक्स व 23 तरह के सेस समाप्त हो गये । इससे कारोबारियों को राहत मिलेगी। टैक्स के मात्र चार स्लैब 5,12,18 व 28 प्रतिशत हैं। सरकार का मानना है कि जीएसटी आर्थिक विकास के साथ रोजगार वृ़द्धि में सहायक होगा।

टैक्स कम होने से लागत में कमी आयेगी व प्रोडक्ट सस्ते होंगे। देश में एक समान कर प्रणाली होने से कारोबारियों को अन्य राज्यों के साथ व्यापार करना आसान होगा। कर चोरी व काले धन पर लगाम लगेगा। इसमें कोई शक नहीं कि जीएसटी एक बड़ी  उपलब्धि है।

यह भारत को एक आकर्षक निवेश क्षेत्र बनाएगा। साथ में यह भी याद रखना होगा कि २०१५ में जब वैट लागू हुआ हुआ था तो उससे भी ऐसी ही उम्मीद बंधी थी जैसी आज जीएसटी से है। वैट व्यवस्था में न टैक्स की चोरी रुकी, न कालाधन पर रोक लगी । सरकार को यह भी ध्यान रखना होगा कि कर में कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे।  


संबंधित खबरें