केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने ऑडिट से संबंधित लोगों के लिए रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। फिलहाल निर्धारण वर्ष 2026-27 (Assessment Year 2026-27) के लिए अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है। इसे बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 कर दिया गया है।
इस कारण ऑडिट रिपोर्ट पेश करने की निर्धारित तिथि भी 30 सितंबर 2026 से बढ़कर 21 अक्टूबर 2026 हो गई है।