मुख्य समाचार

सम्राट चौधरी ने कहा, जीएसटी दरों में बदलाव बड़ी जिम्मेदारी थी

डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जीएसटी की दरों में परिवर्तन एवं बीमा में जीएसटी समाप्त करना मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन सभी के सहयोग से इस काम को पूरा किया। 

जीएसटी के चार से दो स्लैब किए गए हैं। टैक्स कम होने से राजस्व का नुकसान होगा, लेकिन सामान की खपत बढ़ेगी। बिहार एक उपभोक्ता राज्य है। इसलिए इस बदलाव से बिहार को ज्यादा लाभ होगा। सम्राट चौधरी बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स पर एक इंटरैक्टिव सेशन को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि 22 सितंबर 2025 से सभी इनवायस जीएसटी की नई दरों पर कटेंगे। उपभोक्ताओं को कम टैक्स का लाभ मिले। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। 

राज्य में उद्योग को आसानी से जमीन उपलब्ध कराने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। राज्य की नई औद्योगिक नीति के लिए जीएसटी में छूट का प्रावधान है। 

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के शताब्दी वर्ष पर डिप्टी सीएम ने सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि सरकार के स्तर से इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में लंबा समय लगता है। प्रोजेक्ट जल्द पूरा हो। इसलिए इसे पीपीपी मोड में किया जाएगा। 

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुभाष पटवारी, आने वाले अध्यक्ष पीके अग्रवाल, विधायक संजीव चौरसिया ने भी अपने विचारों को रखा।    
 


संबंधित खबरें