Bhamashah Samman : बिहार सरकार ने जीएसटी अधिनियम 2017 और वैट अधिनियम 2005 के अंतर्गत निबंधित कारोबारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। सर्वाधिक टैक्स देने वाले व्यापारियों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक मे वाणिज्य-कर विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों के 45 प्रस्तावों को भी कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की।