मुख्य समाचार

National Tax Conference : 17 जनवरी से पटना में सम्मेलन

पटना में दो दिवसीय राष्ट्रीय कर सम्मेलन (National Tax Conference) 17 और 18 जनवरी को हो रहा है। इसमें पूरे देश से आयकर एवं जीएसटी के सलाहकार,अधिवक्ता एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट शामिल होंगे। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में सम्मेलन का उद्घाटन पटना हाईकोर्ट के जज सुधीर सिंह करेंगे। 

देश के चर्चित सीए गिरीश आहूजा नए आयकर अधिनियम 2025 और आयकर अधिनियम 1961 पर तुलनात्मक व्याख्यान देंगे।  

अमृतसर से सीए आंचल कपूर जीएसटी एक्ट पर प्रकाश डालेंगी। पूरी तरह टैक्स पर आधारित यह सम्मेलन व्यापारी और कर सलाहकारों के लिए ज्ञानवर्धक होगा ।

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के शताब्दी वर्ष और ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स के स्वर्ण जयंती समारोह पर राष्ट्रीय कर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल इसकी अध्यक्षता करेंगे।  

सम्मेलन के सफल आयोजन में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स के पूर्व अध्यक्ष एम मलादी श्रीनिवास राव, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, महामंत्री जी भास्कर, बिहार इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय रस्तोगी, बिहार कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके मिश्रा एवं सभी सदस्य जुटे हैं।   
 


संबंधित खबरें