पटना । जीएसटी पर हर बुधवार को वाणिज्य कर अंचल कार्यालयों में ओपन हाउस सेशन होगा। इसमें जीएसटी से संबंधित परेशानियों का हल विभाग के अधिकारी बताएंगे। साथ ही जीएसटी की बारीकियां भी बताएंगे। वाणिज्य कर उपायुक्त उदयन मिश्र ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद कारोबारियों को परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए जीएसटी काउंसिल ने ओपन हाउस सेशन का निर्देश दिया है।