मुख्य समाचार

बालू खनन की निगरानी करेगा साॅफ्टवेयर

पटना/01.08.17। राज्य में बालू खनन की निगरानी अब साॅफ्टवेयर से होगी। इसे ओडिशा सरकार ने तैयार किया है। इस पर लगभग एक करोड रुपये खर्च होंगे। आई थ्री एमएस साॅफ्टवेयर की खरीद पर 50 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं सिस्टम को राज्य में ऑपरेट करने पर भी इतनी ही राशि खर्च होगी। बालू लदे ट्रकों की माॅनिटरिंग जीपीएस सिस्टम से होगी। 

कल्याणपुर सीमेंट को मिला खनन पट्टा : रोहतास के मुरली पहाडी से चूना पत्थर का खनन पट्टा कल्याणपुर सीमेंट को मिलेगा। खनन पट्टा 20 साल के लिए होगा।

सरस्वती प्रेस करेगा बजट की छपाईः कोलकाता स्थित सरस्वती प्रेस राज्य के बजट की छपाई करेगा। टेंडर तीन साल के लिए है।


संबंधित खबरें