मुख्य समाचार

बाढ़ -सुखाड़ से बचाएगा नेपाल-इथोपिया माॅडल 


पटना । बिहार को बाढ़-सुखाड़ से नेपाल-इथोपिया माॅडल बचाएगा। आपदा प्रबंधन विभाग इन दोनों देशों में इस माॅडल पर हुए काम के आधार पर बिहार में बाढ़-सुखाड़ से निबटने की रणनीति बनाएगा। आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोडमैप के एक साल पूरा होने पर आयोजित सम्मेलन पर इस पर सहमति बनी। इथोपिया के वरीय आपदा सलाहकार टीएबी फैटा ने बताया कि इथोपिया में भीषण सूखा पड़ता है । सरकार के मजबूत इरादे के आधार पर नीति बनी। हर जोखिम पर काम हुआ। सूखा या जलवायु परिवर्तन की जानकारी देने की चेतावनी प्रणाली विकसित हुई। इसका नतीजा यह हुआ कि 2015-16 जैसे भयंकर सूखे में भी किसी की जान नहीं गई।
नेपाल में नदी व पहाड़ से संबंधित काम करने वाली संस्था इंटरनेशनल सेंटर फाॅर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट के महानिदेशक डेविड मोल्डन ने बताया कि बाढ़ आने की जानकारी तीन दिन पहले देने की प्रणाली विकसित की जा रही है। भूटान, नेपाल व भारत में लगे सिस्टम की मदद से बड़ी नदियों में आने वाली बाढ़ की सूचना भी पहले दी जा रही है।
 


संबंधित खबरें