पटना । बारिश के मौसम में ठनका गिरने से हो रही मौत पर सीएम नीतीश कुमार ने चिंता जतायी है। उन्होंने ठनका गिरने के 30 मिनट पहले इसकी सूचना देने वाली तकनीक शीघ्र लाने का निर्देश दिया। इस पर जो भी खर्च आएगा वह सीएम राहत कोष से दिया जाएगा। अभी हैदराबाद में इस तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। प्राकृतिक आपदाओं को रोकना मुश्किल है, लेकिन इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।