नई दिल्ली/एजेंसी । जीएसटी को देश में लागू हुए एक माह पूरे हो गए हैं। सरकार अब इसके असर के आंकलन की तैयारी में जुटी है। सरकार जीएसटी का कारोबारियों और उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले असर का सर्वे कराएगी ताकि जीएसटी की परेशानियों को दूर किया जा सके। यह सुझाव आया कि जीएसटी के असर का आंकलन उपभोक्ता मंत्रालय के जरिए किया जाए , लेकिन उपभोक्ता मंत्रालय सिर्फ 22 वस्तुओं के दामों का ही आंकलन करता है। जबकि जीएसटी का दायरा बहुत बड़ा है। ऐसे में सरकार किसी अन्य एजेंसी से सर्वे कराने की तैयार में है। जीएसटी से जुड़ी हर समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता मंत्रालय ने जीएसटी सेल का भी गठन किया है। यह सेल मंत्रालय में प्रतिदिन आने वाली शिकायतों को दूर करने का निर्देश देता है। मंत्रालय यह आकड़ा भी जुटा रहा है कि कितनी कंपनियों ने कम कीमत का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाया है।