नई दिल्ली,एजेंसी । सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की समय सीमा बढ़ा दी है। ऐसे में उन करदाताओं को भारी राहत मिली है जिन्होंने किसी कारण से 31 जुलाई तक रिटर्न नहीं भरा था । इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया है कि करदाताओं के सामने आ रही मुश्किलों के मद्देनजर वित्त वर्ष 2016-17 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न्स फाइल करने की समय सीमा 5 अगस्त, 2017 तक बढ़ा दी गई है। साथ ही पैन कार्ड को आधार से 31 अगस्त तक लिंक कर सकते हैं ।