मुख्य समाचार

आयकर विभाग काॅरपोरेट मंत्रालय को देगा जानकारी

नई दिल्ली/एजेंसी : आयकर विभाग कंपनियों से जुड़े मामलों की जानकारी काॅरपोरेट मंत्रालय को देगा। विभाग आॅडिट रिपोर्ट, टैक्स रिटर्न और पैन से जुड़ी जानकारियां देगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने इस संबंध में इनकम टैक्स, सिस्टम के प्रधान महानिदेशक को निर्देश जारी किया है। मकसद शेल कंपनियों का पता लगाना और कार्रवाई करना है। बैंकों से भी लेनदेन की जानकारी काॅरपोरेट मंत्ऱालय को दी जाएगी। हाल में मंत्रालय ने शेल या मुखौटा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। दो साल से फाइनेंसियल एस्टेटमेंट फाइल नहीं करने वाली 1.62 लाख कंपनियों का निबंधन रद्द किया गया है। 
 


संबंधित खबरें