नई दिल्ली/एजेंसी । प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांडरिंग मामले में चिटफंड कंपनी रोज वैली समूह की 300 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। जब्त संपत्तियों में बिहार, बंगाल व असम के छह होटल, त्रिपुरा में 17 एकड़ का अम्युजमेंट पार्क, कोलकाता में तीन फ्लैट व आॅफिस स्पेस तथा भुवनेश्वर में भूखंड शामिल हैं। चिटफंड कंपनी की सीबीआई भी जांच कर रही है। समूह के मालिक और अध्यक्ष गौतम कुंडू 2015 से न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी की जांच में पता चला है कि कंपनी ने लोगों को अधिक रिटर्न का लालच देकर 17000 करोड़ रुपये जमा कराया था। कंपनी पर अभी भी निवेशकों का 8600 करोड़ रुपये बकाया है।