मंबई । सबसे सस्ता डाटा देने के बाद रिलायंस जियो मात्र 1500 रुपये में 4जी स्मार्ट फोन लेकर आया है। तीन साल बाद फोन लौटाने पर उपभोक्ता को पूरी रकम सिक्योरिटी मनी के रूप में लौट जाएगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यह घोषणा की। अंबानी ने बताया कि जियो फोन 15 अगस्त से ट्रायल व 24 अगस्त से प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। सितंबर से इसकी डिलीवरी होगी। साल के अंत तक तक इसे भारत में बनाया जाएगा। फिलहाल इंपोर्टेड फोनमिलेंगे। 153 रुपये प्रति माह के रिचार्ज पर अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। वाॅयल काॅल व एसएमएस फ्री होगा। ग्राहक 54 रुपये में एक सप्ताह व 24 रुपये में दो दिन की वैघता वाला डाटा प्लान ले सकते हैं। कंपनी ने जियोफोन टीवी केबल भी बनाया है। इसके जरिये उपभोक्ता टीवी पर वीडियो देख सकते हैं। कंपनी ने 4 जी नेटवर्क पर दो लाख करोड. रुपये का निवेश किया है। जियो की लांचिंग के पहले देश में डाटा की खपत 20 करोड़ जीबी प्रतिमाह थी। अब यह 120 करोड़ जीबी हो गई है।