पटना । नीतीश सरकार ने 29 जुलाई,शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने राजभवन में 27 मंत्रियों को शपथ दिलाई। जदयू के 14, भाजपा के 12 और लोजपा से एक मंत्री ने शपथ ली। सभी मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। मंत्रीमंडल में क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरण का ख्याल रखा गया है।
जदयू कोटे से मंत्री :
नीतीश कुमार : गृह, सामान्य प्रशासन, पीआरडी, निगरानी, कैबिनेट, निर्वाचन, विधि
विजेंद्र प्रसाद यादव : ऊर्जा, उत्पाद व मद्य निषेध, निबंधन
ललन सिंह : जल संसाधन, योजना व विकास
श्रवण कुमार : ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य
कृष्ण नंदन वर्मा : शिक्षा
संतोष कुमार निराला : परिवहन
जय कुमार सिंह : उद्योग, विज्ञान प्रावैद्यिकी
महेश्वर हजारी : भवन निर्माण
शैलेश कुमार : ग्रामीण कार्य
मंजू वर्मा : समाज कल्याण
फिरोज अहमद : अल्पसंख्यक कल्याण, गन्ना उद्योग
मदन सहनी : खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण
कपिलदेव कामत : पंचायती राज
दिनेश चंद्र यादव : लघु सिंचाई, आपदा प्रबंधन
रमेश ऋषिदेव : एससी-एसटी कल्याण
भाजपा कोटे के मंत्री
सुशील कुमार मोदी : वित्त, वाणिज्य कर, वन पर्यावरण, आईटी
प्रेम कुमार : कृषि
मंगल पांडेय : स्वास्थ्य
नंद किशोर यादव : पथ निर्माण
प्रमोद कुमार : पर्यटन
राम नारायण मंडल : राजस्व व भूमि सुधार
विनोद नाराण झा : पीएचईडी
सुरेश कुमार शर्मा : नगर विकास व आवास
विजय कुमार सिन्हा : श्रम संसाधन
राणा रणधीर सिंह : सहकारिता
विनोद कुमार सिंह : खान व भूतत्व
कृष्ण कुमार ऋषि : कला संस्कृति व युवा
ब्रज किशोर बिंद : पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
लोजपा कोटे के मंत्री
पशुपति कुमार पारस : पशु व मत्स्य संसाधन