पटना/30.07.17 । सिक्यूरिटी एजेंसी चलाने वाली बिहार की जानी मानी कंपनी एसआईएस का आईपीओ 31 जुलाई को आ रहा है। आईपीओ 2 अगस्त को बंद होगा। बीएसई में 1975 के बाद लिस्टेड होने वाली बिहार की यह पहली कंपनी है। प्राइस बैंड 805-815 रुपये है। आवेदन करने के लिए न्यनूतम लाॅट 18 शेयर का है। इसके बाद इसी गुणक में आवेदन किया जा सकता है। जानकारी कंपनी के चेयरमैन सह सांसद आर.के.सिन्हा ने दी।