मुख्य समाचार

5 अगस्त से पहला रिटर्न दाखिल कर सकेंगी कंपनियां 

नई दिल्ली/एजेंसी। जीएसटी  के अंतर्गत कंपनियां 5 अगस्त से पहला रिटर्न दाखिल कर सकेंगी। जुलाई महीने का रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त है। जीएसटीएन नेटवर्क के सीईओ नवीन कुमार ने इसकी जानकारी दी। शुरू के दो महीने का रिटर्न सेल्फ एसेसमेंट बेसिस पर भरा जा सकता है। कंपनियां जुलाई के लिए टैक्स भुगतान और रिटर्न दाखिल करने के लिए जीएसटी नेटवर्क के पोर्टल पर जा सकती हैं। नई सुविधा के अंतर्गत जुलाई और अगस्त के लिए जीएसटीएन नेटवर्क पर जीएसटीआर 3बी फॉर्म भरकर रिटर्न फाइल किया जा सकता है।
 


संबंधित खबरें