मुख्य समाचार

मोदी ने झाड़ू को टैक्स फ्री करने का दिया सुझाव 

पटना। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने झाड़ू पर लगे जीएसटी को शून्य करने का सुझाव जीएसटी काउंसिल को दिया है। साथ ही मिट्टी से बनी हुई मूर्ति, अगरबत्ती, हवन सामग्री व साड़ी फाॅल पर जीएसटी पांच फीसदी करने का सुझाव दिया है। वह पांच अगस्त को दिल्ली में आयोजित जीएसटी काउंसिल की बैठक में मौजूद थे। फिलहाल झाड़ू पर जीएसटी पांच फीसदी, मूर्ति पर 28, अगरबत्ती, हवन सामग्री व साड़ी फाॅल पर 12 फीसदी है। उन्होंने बताया कि राज्य के बाहर से सामान मंगवाने व भेजने के लिए ई-वे बिल की जरूरत को एक लाख करने की मांग की गई है। फिलहाल जीएसटी में ई-वे बिल की सीमा 50 हजार है।   


संबंधित खबरें