मुख्य समाचार

जैविक खेती को बढ़ावा देगी सरकार

भागलपुर। कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि तीसरे कृषि रोड मैप से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। इस कार्य में विभाग जुट गया है। रासायनिक खाद का प्रतिकूल असर हो रहा है। इस कारण जैविक खेती का महत्व बढ़ गया है। सिक्किम जैसा प्रदेश जैविक खेती कर रहा है तो बिहार क्यों नहीं कर सकता है। किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य है। ये बातें कृषि मंत्री ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के आठवें स्थापना दिवस समारोह पर कहीं। 
महिला सशक्तिकरण: चुनौतियां एवं रणनीति विषय पर दो दिवसीय सेमिनार के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रहीं हैं। महिलाओं से खेती के क्षेत्र में आगे आने का आह्यान किया। तीसरे कृषि रोड मैप बनाने में बीएयू का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। 2007 और 2012 में पहला और दूसरा कृषि रोड मैप लाया गया। इससे चावल, गेहूं और मक्के का उत्पादन बढ़ा। देश में सब्जी उत्पादन में बिहार का स्थान तीसरा है। सब्जी व फूल की खेती एवं सिंचाई को बढ़ावा मिलेगा। मौके पर विभाग के प्रधान सचिव समेत कृषि वैज्ञानिक मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें