मुख्य समाचार

बिहार के मेंथा की क्वालिटी दूसरे राज्यों से बेहतर 

पटना। बिहार में उपजने वाले मेंथा (पुदीना) की क्वालिटी दूसरे राज्यों से बेहतर है। इस कारण मेंथा आॅयल की कीमत भी बिहार में अधिक है। सूबे की मिट्टी और जलवायु इसकी खेती के लिए उपयुक्त है। मेंथा आॅयल के कारोबार में काफी संभावनाएं हैं । ये बातें केंद्रीय औषधीय एवं सुगंध पौधा संस्थान लखनऊ के वैज्ञानिक डाॅ एचपी सिंह ने एक कार्यशाला के दौरान कहीं। मुंबई के इंद्रनील मुखर्जी ने मेंथोल की बाजार की व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक मेंथा को चीन से आए सिंथेटिक मेंथा से कड़ी चुनौती मिल रही है। इस कारण कारोबार में कमी आयी है।  
जिला उद्यान पदाधिकारी अजीत कुमार यादव ने कहा कि कृषि विभाग भी मेंथा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अनुदान दे रहा है। खेती पर प्रति हेक्टेयर 22500 रुपए और पांच लाख के संयंत्र लगाने की योजना पर ढाई लाख रुपए अनुदान मिल रहा है। मौके पर आत्मा के उपपरियोजना निदेशक विजेंद्र मणि व औषधीय एवं सुगंंिधत पौधा संघ के कृष्णा प्रसाद उपस्थित थे।    
 


संबंधित खबरें