नई दिल्ली । इंदिरा गांधी इंटरनैशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान के टॉप 10 डेस्टिनेशन में पटना एयरपोर्ट ने जगह बनाई है। इस बार दिल्ली-पटना आने-जाने वाले यात्रियों ने इसे इस लिस्ट में शुमार करा दिया है। एविएशन सेक्टर के दो साल के अप्रैल और मई के आंकड़ों में देश के टॉप 10 घरेलू डेस्टिनेशन में पटना नहीं था। डोमेस्टिक सर्किट में बेंगलुरु जाने वाले लोग सबसे अधिक रहे। डोमेस्टिक सेक्टर में इस साल मई में आईजीआई एयरपोर्ट से सर्वाधिक 1 लाख 60 हजार 636 यात्रियों ने टेक ऑफ किया।
आईजीआई एयरपोर्ट से देश में सबसे अधिक यात्री मुंबई जाते हैं और देश से बाहर दुबई। इंटरनैशनल डेस्टिनेशन की टॉप 10 में सबसे निचले पायदान पर मस्कट के लिए 37 हजार लोगों ने उड़ान भरी। आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार दुबई के बाद सबसे ज्यादा लोगों ने बैंकॉक के लिए उड़ान भरी। तीसरा नंबर लंदन का रहा।
दुबई जाने वालों की सबसे अधिक संख्या के बारे में एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि शॉपिंग करने भी लोग जाते हैं। दिल्ली वालों को बुर्ज खलीफा और गोल्ड मार्केट आकर्षित करते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि दिल्ली में सबसे अधिक तस्करी करने वाले दुबई, हांगकांग और बैंकॉक से ही आते हैं।