नई दिल्ली । एसबीआई ने अपने कई रिटेल लोन्स पर प्रोसेसिंग फी में भारी छूट दी है। छूट 100 फीसदी तक है। बैंक ने बताया कि कार लोन, पर्सनल गोल्ड लोन और पर्सनल लोन्स पर प्रोसेसिंग फी में 100 फीसदी तक छूट दी जाएगी। यह बैंक द्वारा घोषित त्योहार उत्सव योजना का हिस्सा है ।
कार लोन्स पर प्रोसेसिंग फी में 100 फीसदी छूट दी गई है। यह उन ग्राहकों की माफ होगी, जो 31 दिसंबर 2017 तक आवेदन करेंगे। पर्सनल गोल्ड लोन पर प्रोसेसिंग में 50 फीसदी छूट देने 31 अक्टूबर 2017 तक है। 30 सितंबर 2017 तक ग्राहक पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग फी में 50 फीसदी की छूट ले सकते हैं। अलग-अलग बैंकों की प्रोसेसिंग फी अलग-अलग होती है। प्रोसेसिंग फी में स्टांप ड्यूटी, वेरिफिकेशन व फाइल चार्ज शामिल होते हैं। कंपनी ने यह घोषणा सेविंग अकाउंट्स में जमा राशि पर ब्याज दर में कमी के तीन सप्ताह बाद की है।