मुख्य समाचार

जियो 4 जी फोन की शुरू हुई बुकिंग

पटना/नई दिल्ली। जियो 4 जी फोन की ऑनलाइन बुकिंग 24 अगस्त (गुरुवार) की शाम 5ः30 से शुरू हो गयी। बुकिंग शुरू होते ही जियो की वेबसाइट का सर्वर डाउन हो गया। इस कारण थोड़ी देर परेशानी हुई, लेकिन बाद में ठीक हो गया। फोन की बुकिंग जियो की साइट के अलावा माई जियो एप से भी की जा सकती है। इसके अलावा नजदीक के जियो स्टोर पर से भी फोन बुक करा सकते हैँ। कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक फोन  पहले आओ, पहले पाओ  के आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने पहले ही सब्सक्रिप्शन लेना शुरू कर दिया था। जियो फोन की डिलिवरी सितंबर से शुरू करेगा। फोन को शून्य कीमत में पेश किया गया था। हालांकि, इसके लिए 1,500 रुपये की रिफंडेबल राशि देनी होगी। कंपनी ने इस राशि को तीन साल बाद वापस करने का भी वादा किया है। राशि यूजर्स को तभी वापस मिलेगी जब तीन साल बाद वेे जियोफोन कंपनी को ठीक स्थिति में वापस करेंगे। 
 


संबंधित खबरें