मुख्य समाचार

रिटर्न से 50 हजार करोड़ मिलने का अनुमान

नई दिल्ली/एजेंसी । जीएसटी के तहत 40 लाख से अधिक फर्मों ने अपना पहला कर रिटर्न दाखिल किया है। रिटर्न से करीब 50 हजार करोड़ रुपये कर मिलने का अनुमान है। 23 अगस्त तक 48 लाख करदाताओं ने बिक्री आंकड़ों को पोर्टल पर डाल दिया था। जीएसटी की नई व्यवस्था के तहत जुलाई महीने का रिटर्न फाइल करने और टैक्स भुगतान की अंतिम तिथि 25 अगस्त थी। इससे पहले रिटर्न दाखिल करने और टैक्स देनेे की समय सीमा 20 अगस्त थी। इधर, ऐसे टैक्स पेयर्स जिन्होंने पहले किए गए टैक्स भुगतान पर क्रेडिट का दावा किया है। उन्हें ट्रांस-1 फॉर्म भरना है। उनके लिए रिर्टन भरने की अंतिम तिथि 28 अगस्त है।  
 


संबंधित खबरें