नई दिल्ली। देश में सबसे ज्यादा युवा उद्यम वाला राज्य बिहार है। नीति आयोग के ईज ऑफ डूईंग बिजनेस पर जारी रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है। इसमें कहा गया है कि सूबे में निर्माण गतिविधि वाली दस साल से कम उम्र की इकाईयां 80 फीसदी हैं। दूसरे स्थान पर उत्तराखंड, तीसरे पर पंजाब और चौथे पर सिक्किम है।