पटना। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में बिहार से भाजपा सांसद अश्विनी चौबे और आरके सिंह को जगह मिली। इन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला है। अश्विनी चौबे को जहां स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, वहीं आरके सिंह को ऊर्जा मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। दोनों ही विभाग महत्वपूर्ण हैं।
अश्विनी चौबे बक्सर से सांसद हैं और आरके सिंह आरा से। चौबे भागलपुर से पांच बार एमएलए रह चुके हैं। 1995 में जनता दल के केदारनाथ यादव को हराकर पहली बार वे विधानसभा पहुंचे। बिहार की एनडीए सरकार में अश्विनी चौबे स्वास्थ्य, नगर विकास और पीएचईडी मंत्री रह चुके हैं। सांसद आरके सिंह 1975 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। वे केंद्रीय गृह सचिव भी रह चुके हैं। सुपौल जिला निवासी आरके सिंह ने 2014 में लोकसभा चुनाव जीता।