मुख्य समाचार

जीएसटी रिटर्न फाइल के लिए अंतिम तारीख की प्रतीक्षा न करें

नई दिल्ली /एजेंसी। सरकार ने कंपनियों से कहा है कि वे जीएसटी रिटर्न भरने को लेकर अंतिम दिन की प्रतीक्षा नहीं करें। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि पंजीकृत करदाताओं में आधे से कुछ ही ज्यादा लोगों ने कर भुगतान किया है। 11 लाख करदाताओं ने अबतक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की है। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि सरकार का उद्योग की मांग को लेकर रुख लचीला रहा है और अब कंपनियों के लचीला रुख दिखाने की बारी है। जीएसटी पर बिजनस स्टैंडर्ड गोलमेज बैठक में उन्होंने कहा कि 72.5 लाख लोग जीएसटी व्यवस्था से जुड़े, लेकिन 44 लाख ने ही कर का भुगतान किया। उन्होंने जीएसटी के दायरे में आने वाले, लेकिन पंजीकरण नहीं कराने वालों को जुर्माने की चेतावनी भी दी।
उन्होंने कहा कि 21 लाख नए पंजीकरण हुए हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि कर दायरे में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। देश में छह करोड़ निजी उपक्रम हैं, जो यह बताता है कि इसका दायर बढ़ने की गुंजाइश है। सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनियों के लिए रिटर्न भरने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब जुलाई के लिए नया बिक्री रिटर्न या जीएसटीआर-1  5 सितंबर की जगह 10 सितंबर तक भरा जा सकेगा। वहीं खरीद रिटर्न या जीएसटीआर-2  10 सितंबर की जगह अब 25 सितंबर तक भरा जा सकेगा।
 


संबंधित खबरें