मुख्य समाचार

खरीफ फसल की कम बुआई से उत्पादन में आ सकती है कमी 

नई दिल्ली/एजेंसी। इस साल पिछले वर्ष की तुलना में खाद्यान्न उत्पादन में भारी कमी हो सकती है। इसकी वजह इस साल खरीफ फसल की कम बुआई है। यह जानकारी जापान की वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी नोमुरा की रिपोर्ट में आई है। नोमुरा के मुताबिक दलहन, चावल, अनाज, तिलहन और जूट समेत सभी फसलों के लिए उपजाऊ भूमि में गिरावट देखने को मिली है। 
नोमुरा की रिपोर्ट में बताया है कि मॉनसून (जून से सितंबर) खत्म होने में तीन हफ्ते से भी कम समय रह गया है और मौजूदा फसल बुआई को देखते हुए लगता है कि इस साल खाद्यान्न उत्पादन में गिरावट देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फसल बुआई में धीमी गति का मतलब एग्रीकल्चर जीवीए ग्रोथ अनुमान में कटौती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि उच्च बागवानी (हॉर्टिकल्चर), पैदावार और रबी की फसल की पैदावार ऑफसेट हो सकते हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति से लगता है कि साल 2017-18 (मार्च 2018 तक) कृषि जीवीए ग्रोथ प्रोजेक्शन में जोखिम देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक गर्मियों की फसल की बुआई में कमी के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। पहला कीमत में गिरावट और दूसरा मौसम। दलहन, तिलहन और जूट की स्थिति में फसल बुआई में कमी कीमत में गिरावट के कारण होती है। जुलाई 2017 में थोक महंगाई के आंकड़ों में साल दर साल के आधार पर दलहन में 33 फीसदी, तिलहन में 14 फीसदी और जूट में 35 फीसदी तक की गिरावट देखी गई है।


संबंधित खबरें