पटना। सुधा डेयरी ने दूध की कीमत में दो से तीन रुपये की वृद्धि की है। नई दर 22 सितंबर (शुक्रवार) से लागू हो जाएगी। डेयरी प्रबंधन का कहना है कि बढ़ी कीमत का लाभ किसानों को मिलेगा। सुधा ने गाय के दूध की कीमत में तीन रुपये की वृद्धि की है। अब यह 40 रुपये लीटर मिलेगा। नये रेट के अनुसार टोंड मिल्क 37 रुपये लीटर मिलेगा। पहले यह 35 रुपये प्रति लीटर था। स्मार्ट मिल्क जो पहले 39 रुपये लीटर मिलता था अब 41 रुपये लीटर मिलेगा। गोल्ड मिल्क की कीमत में तीन रुपये का इजाफा हुआ है। अब यह 48 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। हालांकि नवरात्र के दौरान दूध की कीमत बढ़ाने से उपभोक्ताओं में निराशा है। ग्राहकों का कहना है कि कीमत के साथ क्वालिटी पर भी ध्यान देना चाहिए।