मुख्य समाचार

जीएसटीएन के फीचर में किए गए कई सुधार : सीईओ

नई दिल्ली/एजेंसी। जीएसटी नेटवर्क ने प्रणाली को और कारगर बनाने तथा करीब 35 लाख करदाताओं को बिना रुकावट के कर भुगतान सुविधा मुहैया कराने के लिए पिछले एक महीने में पोर्टल के कई फीचर में सुधार किया है। जीएसटीएन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रकाश कुमार ने यह जानकारी दी। 
उन्होंने कहा कि अगस्त महीने का कर दाखिल करने के अंतिम दिन यानी 20 सितंबर को जीएसटीएन पोर्टल ने प्रति घंटे 1.3 लाख जीएसटी रिटर्न दाखिल करने का और भुगतान का भारी भरकम दबाव झेला। करीब 35 लाख लोगों ने शनिवार तक रिटर्न दाखिल किया था। हमने अपने पोर्टल में कुछ सुधार किया है और यह अगस्त के रिटर्न दाखिल करते समय काफी दबाव के बावजूद दिक्कत नहीं आने से स्पष्ट हुआ है। 
20 सितंबर तक 30 लाख से अधिक लोगों ने रिटर्न दाखिल किया था,जो 23 सितंबर तक बढ़कर करीब 35 लाख हो गया। जीएसटी काउंसिल के देरी से रिटर्न भरने पर शुल्क हटा देने से काफी सारे लोग अंतिम तिथि के बाद भी रिटर्न दाखिल करते हैं। 
 


संबंधित खबरें