मुख्य समाचार

पेट्रोल की महंगाई के लिए अमेरिकी तूफान असली वजह 

नई दिल्ली/एजेंसी। पेट्रोल व डीजल के दाम में हाल में आई तेजी की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम बढ़ना नहीं, बल्कि अमेरिका में आया तूफान है। अमेरिका में हाल में आए तूफान के कारण विश्व बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़े हैं। इसके अलावा पेट्रोलियम पदार्थों पर उत्पाद शुल्क और वैट की ऊंची दर से भी ईंधन महंगा है। पेट्रोलियम क्षेत्र के विशेषज्ञों ने यह बात कही है। 
विशेषज्ञों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति सामान्य होने के साथ यहां भी दाम नीचे आएंगे। जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम पिछले कुछ समय से 50 से 55 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में ही हैं, जो कच्चे तेल के लिहाज से उसके दाम का सामान्य से नीचे का स्तर है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में पिछले एक-डेढ़ महीने के दौरान आने वाली तेजी की असली वजह अमेरिका में आया तूफान है। उल्लेखनीय है कि अगस्त के दूसरे पखवारे में ह्यूस्टन में हैरी तूफान ने भारी तबाही मचाई। उसके बाद सितंबर के पहले पखवारे में फ्लोरिडा में इरमा तूफान से गतिविधियां प्रभावित रहीं।
 


संबंधित खबरें